IPL 2026 से पहले DC की बढ़ी टेंशन, मिचेल स्टार्क के खेलने पर बड़ा अपडेट आया सामने

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 03:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले Delhi Capitals के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Mitchell Starc शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को Lucknow Super Giants के खिलाफ खेलेगी।

स्टार्क की उपलब्धता पर टीम का बयान

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने कहा कि टीम अभी Cricket Australia से NOC (No Objection Certificate) का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि NOC मिलने के बाद ही स्टार्क की उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने भी कहा कि स्टार्क की फिटनेस पर नजर रखी जा रही है और NOC मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से लेट एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, Mitchell Starc को Cricket Australia वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत संभालकर इस्तेमाल करना चाहता है। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। 36 साल के स्टार्क ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने IPL 2025 में 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे और टीम के टॉप गेंदबाजों में शामिल थे।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी सस्पेंस

स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी भी शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं, जिनमें:

Josh Hazlewood – (RCB)
Pat Cummins – (SRH कप्तान)

बताया जा रहा है कि कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर सकते हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जिनमें जैक एडवर्ड्स और नाथन एलिस शामिल हैं।

IPL 2026 का ओपनिंग मैच

IPL 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News