Major League Cricket : आंद्रे रसेल का सिक्स, लगा बच्चे के सिर, मैच बाद मिलने पहुंचे; किया यह काम
punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 07:13 PM (IST)
खेल डैस्क : मेजर लीग क्रिकेट 2023 (Major League Cricket 2023) के तहत लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मैच में आंद्रे रसेल (Andre Russell) का एक छक्का दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवा बच्चे के सिर पर जा लगा। रसेल अपनी पारी के दौरान काफी आक्रमक मूड में दिखे थे। उन्होंने 37 गेंदों में 70 रन की पारी के दौरान छह छक्के भी लगाए। बहरहाल, मैच खत्म होने के बाद आंद्रे रसेल उक्त युवक से मिलने भी गए। उन्होंने युवक का सिर देखा और उसे कुछ शब्द भी कहे। इसके बाद रसेल ने उसे ऑटोग्राफ भी दिए। सौभाग्य से युवक को ज्यादा चोट नहीं आई है।