KKR को बड़ी राहत, जीत के लिए संघर्ष कर रही टीम में खतरनाक तेज गेंदबाज की एंट्री

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 02:01 PM (IST)

कोलकाता : श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। 

पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें IPL में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। 

पथिराना को हालांकि सीधे अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि टीम कुछ अभ्यास सत्रों में उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी। KKR ने इस तेज गेंदबाज को IPL की पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। पथिराना के टीम से जुड़ने से KKR को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News