''रोहित शर्मा को कप्तान बनाओ'' : फैन को मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने दिया जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 01:06 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रोहित शर्मा के लिए फैंस का प्यार जग जाहिर है और मुंबई इंडियंस के फैंस अब भी उन्हें कप्तान के रूप में देखते हैं भले ही कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में हो। शिरडी मंदिर के बाहर मुंबई इंडियंस के एक फैन ने टीम की मालिक नीता अंबानी से रोहित को फिर से कप्तान बनाने का अनुरोध किया। इस पर अंबानी ने का जवाब वायरल हो रहा है।

पिछले साल जब मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित के हाथों से छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी तो फैंस ने इसका बहुत विरोध किया था। फैंस ने मैचों के दौरान मैदान में हूटिंग भी की थी और पांड्या का काफी मनोबल भी गिरा था। लेकिन फ्रेंचाइजी अपने फैसले पर कायम रही और उन्हें दूर की सोच वाला फैसला बताया था। फैंस ने हार्दिक को कप्तान के रूप में स्वीकार कर लिया है लेकिन वह अभी भी रोहित को ही मुंबई के कप्तान के रूप में देखते हैं जिन्होंने टीम को पांच बार खिताब दिलाने में मदद की है। 

प्रशंसक ने नीता अंबानी से हाथ जोड़कर अनुरोध किया, 'रोहित शर्मा को कप्तान बनाओ।' इस पर अंबानी ने जवाब दिया, "बाबा की मर्जी (भगवान पर छोड़ दो)।' 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 अभियान की चुनौतीपूर्ण शुरुआत की है और टीम को 6 मैचों में केवल दो में जीत हासिल हुई है। टीम इस समय 4 अंक के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। जहां तक रोहित शर्मा के प्रदर्शन का सवाल है तो उन्होंने 5 मैचों में 11.20 की औसत से सिर्फ 56 रन बनाए हैं और आईपीएल 2025 के दौरान किसी भी पारी में 20 से अधिक रन बनाने में विफल रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News