ह्यूज एडमीड्स की जगह IPL Auction 2024 होस्ट करेंगी मल्लिका सागर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 09:41 PM (IST)

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) की आगामी ऑक्शन के लिए ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) उपलब्ध नहीं होंगे। 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में अब मल्लिका सागर (Mallika Sagar) दिख सकती हैं। रिपोर्ट मुताबिक- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एडमीडेस को सूचित कर दिया है कि आगामी ऑक्शन के लिए उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। अगर मल्लिका ऑक्शन होस्ट करने के लिए उतरती है तो वह ऐसा करने वाली पहली महिला होंगी। 

 

 

 

 

कौन है मल्लिका सागर
मल्लिका वीमैंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के पहले सीजन में ऑक्शनर की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। मुंबई की रहने वाली मल्लिका आर्ट कलेक्टर हैं। वह प्रो कबड्डी लीग 2021 की भी ऑक्शन करा चुकी हैं। मल्लिका इस प्रोफेशन में नई नहीं है। वह एडमीडेस की तरह ही एक अनुभवी नीलामीकर्ता हैं। मल्लिका वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के पहले सीजन में ऑक्शनर की मजेदार भूमिका निभाकर चर्चा में आई थी।

 


रिचर्ड मेडले थे पहले ऑक्शनर
आईपीएल नीलामी के पहले संस्करण में रिचर्ड मेडले पहले ऑक्शनल बनने में सफल रहे थे। उन्होंने 2008 से लेकर 2018 तक यह ड्यूटी निभाई। इसके बाद 2019 में एडमीड्स को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। एडमीड्स की 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें बोली के पहले ही दिन पहले ही सत्र में चक्कर आ गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद चारू शर्मा ने आगामी बोली करवाई थी। 

Content Writer

Jasmeet