मनन वोहरा के एक छक्के ने बनाया बेंगलुरु स्टेडियम का "शतक"

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 09:38 PM (IST)

जालन्धर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे करो या मरो मैच के दौरान बेंगलुरु के बल्लेबाज मनन वोहरा ने एक छक्का मारकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनके खाते में जाने के अलावा स्टेडियम के छक्कों का शतक भी बना गया। दरअसल इस आईपीएल में बेंगलुरु के मैदान में जितनी मैच खेले गए हैं। उन सबमें 100 छक्के लग चुके हैं। इनमें से 47 तो बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने ही लगाए हैं। 

पंजाब और केकेआर के हिटर नहीं हो पाते सफल
एक तरफ जहां बेंगलुरु अपने ही मैदान में धनधनाते छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं वहीं इस मैदान में किंग्स इलैवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के हिटर कुछ खास सफल नहीं हो पाए हैं। पंजाब और कोलकाता के हिटर इस मैदान पर सिर्फ छह छक्के ही लगा पाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में 17 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर है। तीसरे पर 14 छक्कों के साथ राजस्थान रॉयल्स, 10 छक्कों के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स बनी हुई है।

Punjab Kesari