IND vs AFG : मानव सुथार का ऐतिहासिक प्रदर्शन, डेब्यू टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले दूसरे भारतीय बने
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:45 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अफगानी प्लेयर्स को 152 रन पर ढेर कर फॉलोऑन दिया। इसमें सबसे बड़ा योगदान डेब्यू करने वाले मानव सुथार का रहा जिन्होंने पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 6 विकेट अपने नाम कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। सुथार टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
सुथार ने 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट लिए जो भारतीयों के डेब्यू मैच में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था और 61 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं तीसरे नम्बर पर आबिद अली हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड स्थित 1967 में 55 रन देकर 6 विकेट झटके थे। लिस्ट में चौथा नाम दिलीप दोषी का है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 1979 में 103 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।
टेस्ट डेब्यू पर भारतीयों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
8/61 - नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 1988
6/33 - मानव सुथार बनाम एएफजी, मुल्लांपुर, 2026*
6/55 - आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1967
6/103 - दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 1979
इस रिकॉर्ड के अलावा मानव सुधार का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि अमित मिश्रा (2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5/71) के बाद वह इस सदी में अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं। केवल गेंद से ही नहीं सुधार ने 28 रन भी बनाए।

