मयंक ने गलती से बुमराह की पत्नी संजना की जगह इस खिलाड़ी को दे दी बधाई, हो गए ट्रोल
punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 08:30 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर करके दी। जैसी ही उनकी शादी का पता चला तो लोगों और भारतीय खिलाड़ियों ने बुमराह और संजना को शादी की बधाईयां देने लगे। लेकिन इसी बधाई देने के दौरान ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल से गलती हो गई और वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए।
दरअसल मयंक ने शादी की शुभकामना देने के लिए ट्विटर पर बुमराह को टैग किया लेकिन संजना को टैग करते समय उनसे गलती हो गई। मयंक ने ट्विटर पर संजना की जगह पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को टैग करते हुए शादी की शुभकामनाएं दे डाली। लेकिन मयंक की इस गलती को सोशल मीडिया पर लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद ट्विटर पर फैंस ने मयंक को लेकर खूब ट्रोलिंग की और उन पर ढेरों मीम्स भी बनाएं। फैंस सोशल मीडिया पर लोग मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री से दूर रहन की सलाह दे रहें हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहें हैं कि क्या हो गया आपको।
Mayank has not had a great season. Another mis-hit pic.twitter.com/6OyunCbXML
— Sagar (@sagarcasm) March 15, 2021
Spoiler for next IPL season given by Mayank Bhai 😭😭 pic.twitter.com/HbGpLlNhRy
— Hemant Kumar (@SportsCuppa) March 15, 2021
According to @mayankcricket pic.twitter.com/ZRfWZGcUin
— Divyansh jatol (@namka_engineer) March 15, 2021
Arhe bhaiya ye kya tha😂😂
— YOGESH KUMAR SINGH (@yogeshsingh010) March 15, 2021
Bhul gaye the kya@mayankcricket
Congratulations @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/beBLrTBdSX
— LAKHBIR 💙 (@crazy_for_rohit) March 15, 2021
@RaviShastriOfc 😀 pic.twitter.com/p5ToWAJ9qC
— Gaurav Joshi (@iamgauravjoc) March 15, 2021
asli id se aoo ravi shashtri🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/6lJ8lHcc05
— Officialthakur3232 (@amansikarwar151) March 15, 2021
— AMAN (@SarcasticSinha) March 15, 2021
welcome to ravi shashtri club 😉 pic.twitter.com/Hy2nt23tf7
— Somnath chakraborty ⚽ (@somnath20094585) March 15, 2021
Bhai sahab , ye kis line mei aa gaye aap?? pic.twitter.com/KxBnUJ2lgd
— Aman Raina45 (@ImRaina45) March 15, 2021
गौर हो कि मयंक अग्रवाल को अपनी गलती का अहसास हो गया और उसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके बाद मयंक ने ट्वीट करते हुए बुमराह और संजना को शादी की शुभकामनाएं दी। लेकिन तब तक मयंक सोशल मीडिया पर मीमर्स की पहली पसंद बन चुके थे और उन पर ढेरों मीम्स बना दिए।