CWG 2018: मनिका बत्रा और साथियान को मिश्रित युगल टेबल टेनिस में कांस्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 09:55 AM (IST)

गोल्ड कोस्ट: महिला एकल का स्वर्ण पदक जीतने वाली मनिका बत्रा ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां जी साथियान के साथ मिलकर टेबल टेनिस में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता। इस तरह से मनिका ने जिस भी स्पर्धा में हिस्सा लिया उसमें वह पदक जीतने में सफल रही।

मनिका और साथियान ने कांस्य पदक के मैच में अचंता शरत कल और मौमा दास की हमवतन सीनियर जोड़ी को 11-6, 11-2, 11-4 से हराया। इससे पहले मनिका ने महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थी। उन्होंने महिला युगल में मौमा दास के साथ मिलकर रजत पदक जीता था।  

Punjab Kesari