ओलंपिक क्वालिफिकेशन से पहले मनु भाकर की नजरें एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप पर

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की स्टार निशानेबाज Manu Bhaker ने आगामी सीजन और ओलंपिक क्वालिफिकेशन चक्र से पहले अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने के बाद अब उनका फोकस एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है, जहां वह अपनी फॉर्म को फिर से शीर्ष स्तर पर ले जाना चाहती हैं।

'बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तैयारी'

मनु भाकर ने कहा, 'इस साल एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट हैं। हम इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' उन्होंने बताया कि कोच के साथ बैठकर उन्होंने आगामी टूर्नामेंट्स और तैयारी की पूरी योजना बना ली है।

पेरिस के बाद शांत दौर, अब वापसी की तैयारी

पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद मनु का फॉर्म थोड़ा शांत रहा। हालांकि उन्होंने पिछले साल 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड कप सिल्वर और इस साल 25 मीटर पिस्टल में एशियन चैंपियनशिप सिल्वर जीता। अब उनका लक्ष्य फिर से अपनी पुरानी लय हासिल करना है।

2028 ओलंपिक पर नजर

2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का क्वालिफिकेशन चक्र इस साल से शुरू हो रहा है। मनु भाकर का मानना है कि एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन उन्हें ओलंपिक के लिए मजबूत दावेदार बनाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर उत्साहित

मनु ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मेरा पहला बड़ा ब्रेकथ्रू 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला था। 2030 में भारत में होने वाले गेम्स को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

आध्यात्मिकता ने दी नई दिशा

मनु ने अपने व्यक्तिगत जीवन में आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं एक आध्यात्मिक व्यक्ति हूं। यह यात्रा ओलंपिक के दौरान शुरू हुई और अब मैं इस रास्ते पर आगे बढ़ रही हूं।'

वैभव सूर्यवंशी पर दी बड़ी राय

युवा क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi को लेकर मनु ने कहा, 'अगर सही मार्गदर्शन और माहौल मिले तो उम्र मायने नहीं रखती। प्रतिभा कभी भी सामने आ सकती है और वैभव भविष्य के बड़े स्टार बन सकते हैं।'

अगला टूर्नामेंट: मनु भाकर अगली बार ISSF वर्ल्ड कप म्यूनिख में हिस्सा लेंगी, जहां से उनकी नई सीजन की असली परीक्षा शुरू होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News