राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर मराठी एक्ट्रैस का मैसेज- गर्व है हम एक फैमिली से हैं
punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 10:01 PM (IST)

खेल डैस्क : मराठी अभिनेत्री अदिति विनायक द्रविड़ ने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और खेल के महान खिलाडिय़ों में से से एक राहुल द्रविड़ को उनके 49 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए द्रविड़ के साथ अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट की। साथ ही लिखा- जन्मदिन मुबारक हो राहुल द्रविड़। मुझे बहुत गर्व है कि हम एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा, मुझे अपना उपनाम बहुत पसंद है, मैं इसे कभी नहीं बदलूंगी। जीवन भर के लिए प्रेम और सम्मान!
अदिति विनायक इस तस्वीर में चहकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं साथ ही उनके शांत स्वभाव में राहुल द्रविड़ भी बैठे नजर आ रहे हैं। अदिति की उक्त पोस्ट को खूब पसंद किया गया। मराठी अभिनेत्री वर्तमान में लोकप्रिय शो सुंदर मन मध्य भारती में नंदिनी की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने जी मराठी के शो मझ्या नवर्याची बायको में शनाया की प्रेमिका ईशा की भूमिका रही है।
बता दें कि अदिति ने राहुल के जन्मदिन के लिए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने उपनाम के लिए प्यार का एक दिलचस्प कैप्शन बनाया था और कहा कि वह द्रविड़ परिवार का हिस्सा बनकर खुश हैं। बता दें कि अदिति द्रविड़ की भतीजी है। राहुल द्रविड़ के दो बेटे समित और अन्वय हैं।
कोच द्रविड़ अभी साऊथ अफ्रीका में हैं जहां टीम इंडिया साऊथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया के सदस्यों ने द्रविड़ का जन्मदिन भी मनाया था।