मैराथन: किप्रुतो पुरूष और येहुआलॉ महिला वर्ग की चैम्पियन बनी

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 07:01 PM (IST)

लंदन: कीनिया के अमोस किप्रुतो ने पुरूष वर्ग और इथियोपिया की येलेमजर्फ येहुआलॉ ने महिला वर्ग में रविवार को लंदन में मैराथन रेस जीत ली। किप्रुतो ने दो घंटे चार मिनट और 39 सेकेंड और येहुआलॉ ने दो घंटे 17 मिनट और 25 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

 तीस साल के किप्रुतो ने इथियोपिया के लेयूल जेब्रेसिलासे को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया जबकि बेल्जियम के बाशिर अब्दी तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की रेस में जब छह मील की दूरी बची थी तो एक स्पीड बंप पर येहुआलॉ लड़खड़ायी, लेकिन वह गिरने से बच गयीं। इस 23 साल की एथलीट ने प्रतियोगिता का तीसरा सबसे तेज समय निकाला। गत चैम्पियन कीनिया की जॉयसिलिन जेपकोसगेई दूसरे स्थान पर रहीं। लंदन मैराथन तीसरी और अंतिम बार अक्टूबर में करायी जा रही है क्योंकि कोविड-19 के कारण इसे अप्रैल से हटा दिया गया था। अगले साल यह अप्रैल में ही करायी जायेगी।
 

Content Writer

Jasmeet