Marcus Rashford ने की सगाई, मंगेतर लूसिया लोई है बेहद हॉट, तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 07:42 PM (IST)

खेल डैस्क : प्रीमियर लीग के सितारे मार्कस रैशफोर्ड ने हॉलीवुड की रोमांटिक यात्रा के दौरान अपने बचपन की प्रेमिका से सगाई कर ली है। 24 वर्षीय मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 24 वर्षीय लूसिया लोई से सगाई के लिए पूछा तो लूसिया मना नहीं कर पाई। 

दोनों की सगाई बाबत एक सूत्र ने कहा कि वे इस समय चांद के ऊपर हैं। मार्कस कुछ समय से इसकी योजना बना रहे थे और इसे खास बनाना चाहते थे। वे मंगलवार को एक साथ रोमांटिक रात के लिए एलए से बाहर गए और वहां उन्होंने प्रपोज किया। यह बेहद रोमांटिक था। उन्होंने बाद में करीबी दोस्तों के एक समूह के साथ जश्न भी मनाया। इन करीबी दोस्तों में मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम के साथी जेसी लिंगार्ड भी शामिल थे।

सूत्र ने कहा कि सभी लोग हाल ही में सगाई की खबर से रोमांचित हैं।
लूसिया स्कूल के बाद से मार्कस के जीवन का एक बड़ा हिस्सा रही है। उसमें स्थिरता है। अपनेपन की भावना भी है जो इस दुनिया में दुर्लभ हो सकती है। यह उन दोनों के लिए एक बहुत ही खास है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

 

Content Writer

Jasmeet