अब रिपोर्टिंग कर रही स्पेन की रिपोर्टर को दर्शक ने चूमा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 06:59 PM (IST)

जालन्धर : फीफा विश्व कप के दौरान कवरेज के लिए गई महिला रिपोर्टरों को चूमने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम के अनुसार स्पेन की एक रिपोर्टर को उस वक्त एक दर्शक ने चूमा जब वह मैच शुरू होने से पहले रिपोर्ट कर रही थी। मारिया गोमेज नाम की उक्त रिपोर्टर ने अपने ट्विटर पर यह वीडियो डाली है जिसमें एक दर्शक तेजी से आता है और उसके गाल को चूमकर भाग जाता है। घटना इतने कम समय की है कि मारिया को संभलने का मौका ही नहीं मिलता। जब तक वह संभलती है या मारिया के साथी सतर्क होते हैं तब तक उक्त दर्शक भाग जाता है। मारिया ने घटना की वीडियो ट्विटर पर डालकर इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा है- यह घटनाएं महिलाओं को सामान्य रहने नहीं देती।


वहीं, मारिया के साथ हुई घटना पर लोगों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि इस विश्व कप में महिला रिपोर्टरों के साथ ऐसा बर्ताव निंदनीय है। यह एक नए तरीके का ट्रेंड शुरू हो गया है जिसका जमकर विरोध होना चाहिए। 

देखें मारिया गोमेज की कुछ तस्वीरें-




 

Jasmeet