मिलेनियर ब्वॉयफ्रैंड को डेट कर रही है टैनिस स्टार मारिया शारापोवा

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्ली : रशियन टैनिस ब्यूटी मारिया शारापोवा इन दिनों अलेक्जेंडर गिलक्स को डेट कर रही हैं। बीते दिनों मारिया ने इंस्टाग्राम पर अलेक्जेंडर की फोटो शेयर की। कैप्टन दी- रस्की रैंबलर और उसकी भेड़।

दोनों के बीच डेटिंग की खबरें इस साल जनवरी में सामने आई थी हालांकि मारिया इससे इंकार कर रही थी। लेकिन अब मारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अलेक्जेंडर की फोटो शेयर कर इसे खबर पर मुहर लगा दी है।

गिलक्स ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और विलियम्स के अच्छे दोस्त हैं। बताया जाता है कि गिलक्स की पहली पत्नी मिशा नूनू ने ही हैरी की मुलाकात मेगन मार्केल से करवाई थी।

 


बता दें कि मारिया शारापोवा की ब्वॉयफ्रैंड लिस्ट भी काफी लंबी रही है। कई नामी हस्तियों से उनके संबंध रहे। 2008 में उन्होंने टीवी सैलिब्रिटी चार्ली एबरसोल के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर साशा वुजानिक के साथ नजदीकियां बढ़ाईं।

दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद मैरून 5 सिंगर एडम लिवाइन की बारी आई।

Jasmeet