लाबुछाने का कमाल : न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया 248/4

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 07:10 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम बल्लेबाज मार्नस लाबुछाने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले डे नाइट टेस्ट में शानदार शतक लगाया है। पहले खेलने उतरे ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज जो बन्र्स महज 9 रन पर चलते बने लेकिन इसके बाद डेविड वार्नर और लाबुछाने ने स्कोर को चलता किए। जोरदार फॉर्म में चल रहे वार्नर जब 43 रन बनाकर आऊट हुए तो लाबुछाने ने अकेले ही रन गति आगे बढ़ाने का जिम्मा उठा लिया।

लाबुछाने ने इस दौरान टेस्ट करियर में अपना तीसरा शतक भी जड़ा। महज 12वां टेस्ट खेल रहे लाबुछाने के नाम 1020 रन हो गए हैं। उनकी औसत 60 तो स्ट्राइक रेट 55 चल रही है। लाछुछाने के नाम पर 18 पारियों में पांच अर्धशतक भी जुड़ चुके हैं। पर्थ के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने अपनी जोरदार फॉर्म का सबूत दिया। लाबुछाने 202 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के के साथ 110 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं।

लाबुछाने की आखिरी 10 पारियां
81 बनाम श्रीलंका
6 बनाम श्रीलंका
4 बनाम श्रीलंका
59 बनाम इंगलैंड
74 बनाम इंगलैंड
80 बनाम इंगलैंड
67 बनाम इंगलैंड
11 बनाम इंगलैंड
48 बनाम इंगलैंड
14 बनाम इंगलैंड
185 बनाम पाकिस्तान
162 बनाम पाकिस्तान
102 नाबाद बनाम न्यूजीलैंड

Jasmeet