बर्थडे स्पैशल : मार्टिन क्रो एकमात्र प्लेयर जिन्होंने डॉन ब्रैडमैन का यह रिकॉर्ड किया बराबर

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 05:11 PM (IST)

जालन्धर : न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रहे मार्टिन क्रो की आज (22 सितंबर) का जन्मदिवस है। महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले मार्टिन के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड है जो उन्हें गे्रटेस्ट प्लेयर का दर्जा देते हैं। मार्टिन एक अकेले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई लीजैंड डॉन ब्रैडमैन का एक रिकॉर्ड बराबर किया था। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में 299 रन पर आऊट होने वाले ब्रैडमैन एकमात्र बल्लेबाज थे लेकिन मार्टिन ने यहरिकॉर्ड 1992 में अपने नाम कर लिया। 

मार्टिन क्रो का क्रिकेट करियर


77 टेस्ट, 5444 रन, 17-100
143 वनडे, 4704 रन, 4-100
247 फस्र्ट क्लास मैच, 19608, 71-100
विश्व कप 1992 मार्टिन क्रो की कप्तानी कौशल के लिए जाना जाता है। वह उस संस्करण के उच्चतम रन स्कोरर भी थे।

मार्टिन क्रो के बल्लेबाजी स्टाइल के केवल सचिन ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज  वसीम अकरम और वकार युनिस भी प्रभावित थे। वकार ने उनके बारे में कहा था कि वह अब तक के उन बैस्ट बल्लेबाजों में से एक है जिन्हें मैंने बॉलिंग की है। वहीं, वकार युनिस ने कहा था कि  रिवर्स स्विंग खेलने में क्रो का कोई जवाब नहीं था। 

मार्टिन क्रो के कुछ बड़े रिकॉर्ड


1. फरवरी 2014 में मार्टिन क्रो का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने तोड़ा था। मैकुलम ने तब भारत के खिलाफ 302 रन बनाए थे।
2. क्रो और जोन्स ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 467 रन की पार्टनरशिप की थी। इसके बाद यह रिकॉर्ड श्रीलंका के ही सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा ने भारत के खिलाफ 576 रन की पार्टनरशिप कर तोड़ा। अब यह रिकॉर्ड कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम हैं जिन्होंने जुलाई 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 624 रन की पार्टनरशिप की थी।

Jasmeet