मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ा नाथन एस्टल का रिकॉर्ड, ऐसे करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 05:54 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) का एक बार फिर से भारतीय टीम के खिलाफ बल्ला चला। तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम से मिले 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को गुप्टिल ने शानदार शुरुआत दी। गुप्टिल ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन तो किया ही साथ ही साथ न्यूजीलैंड के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का नाथन एस्टल (Nathan Astle) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एस्टल के नाम बतौर सलामी बल्लेबाज 6176 रन दर्ज थे। देखें रिकॉर्ड-

न्यूजीलैंड के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन

6178 मार्टिन गुप्टिल
6176 नाथन एस्टल
3604 जॉन राइट
3363 ब्रेंडन मैकलम
3280 स्टीफन फ्लेमिंग

मार्टिन गुप्टिल वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ

martin guptill image
32 हैमिल्टन
79 ऑकलैंड
66 माउंट मंगनुई
बता दें कि टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप होने के बाद न्यूजीलैंड टीम ने वनडे सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्विप कर दिया है। न्यूजीलैंड ने तीनों मुकाबलों में बल्ले, गेंद और फील्डिंग से जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गुप्टिल ने तीनों मैच में न्यजूीलैंड को अच्छी शुरुआत की।

मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ रहा है शानदार प्रदर्शन

martin guptill image
गुप्टिल भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर के सर्वाधिक 33 मैच खेल चुके हैं। इनमें एक शतक और 5 अर्धशतक की बदौलत उनके नाम पर 859 रन दर्ज हैं। हालांकि गुप्टिल भारत के खिलाफ ही सर्वाधिक बार 0 पर भी आऊट हुए हैं। लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट 81 के आसपास रहती है। गुप्टिल ओवरऑल 181 वनडे खेल चुके हैं। इनमें 16 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 6737 रन बनाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News