मैस्सी के 700 गोल पूरे, रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, जानें दिलचस्प आंकड़े

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 08:39 PM (IST)

बार्सीलोना : शोर तो खूब क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मचता है लेकिन जान लें, दुनिया के ग्रेटेस्ट फुटबॉलरों की कतार में मैस्सी सबसे ऊपरी कतार में हैं। वह 700 गोल (630 बार्सीलोना क्लब, 70 अर्जेंटीना) कर चुके हैं। वह 700 गोल तक पहुंचने वाले सबसे तेज फुटबॉलर हैं। उन्होंने रोनाल्डो से 112 मैच कम खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। आइए जानते हैं मैसी से जुड़े कुछ आंकड़ों के बारे में

7वें प्लेयर जो इस रिकॉर्ड तक पहुंचे

मैस्सी अब विश्व के ऐसे 7वें प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर में 700 से ज्यादा गोल किए। इस लिस्ट में जोसेफ बीकन (805 गोल), रोमारियो (772), पेले (767), फेरेंक पुस्कस (746), गेराड मुलर (735) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (728) उपरी क्रम पर बने हुए हैं। एक अनुमान मुताबिक मैस्सी अगर इसी स्पीड से खेलते रहे तो 2022 तक वह बीकन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। मैस्सी का फेवरेट क्लब एटलेटिका मैड्रिड है जिसके खिलाफ वह अब तक 32 गोल कर चुके हैं।

मैसी ने ऐसे किए 700 गोल

24 गोल हैडर से
532 गोल बाएं पैर से
92 गोल दाएं पैर से
2 गोल अन्य कारणों से

700 गोल का सफर

1 - 2005 में अल्बासेटे के खिलाफ 
100 - 2009 में डायनमो कीव के खिलाफ 
200 - 2011 में रियल मैड्रिड के खिलाफ 
300 - 2012 में रेयो वैलेलेनो के खिलाफ 
400 - ग्रेनेडा के खिलाफ 2014 में
500 - 2016 में वालेंसिया के खिलाफ
600 - एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ 2018 में
700 - 2020 में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ

सबसे ज्यादा गोल करने वाले एक्टिव प्लेयर

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल, जुवैंट्स) : 728 गोल (1,005 खेल)
2. लियोनेल मैस्सी (अर्जेंटीना, बार्सीलोना) : 700 (862)
3. ज्लाटन इब्राहिमोविक (स्वीडन, एसी मिलान) : 540 (907)
4. लुइस सुआरेज (उरुग्वे, बार्सीलोना) : 472 (637)
5. रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (पोलैंड, बायर्न म्यूनिख) : 466 (697)
(मैस्सी ने रोनाल्डो से 111 मैच कम लेकर 700 गोल पूरे कर लिए हैं)

हर सीजन में करते हैं औसत 40 गोल

मैस्सी के 700 गोल के इस जादूई आंकड़े के पीछे कई ऐसे तथ्य है जो किसी को भी चौका सकते हैं। अर्जेंटीना में जन्मे मैस्सी पिछले 11 वर्षों से एक कैलेंडर वर्ष में 40 से अधिक गोल करने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने नौ सीजन ऐसे निकाले हैं जिसमें वह 50 से अधिक गोल करने में सफल रहे।
91 गोल किए मैस्सी ने 2012 में, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (बार्सिलोना के लिए 79, अर्जेंटीना के लिए 12) किए।
मैस्सी कुल गोल के अलावा करीब 300 असिस्ट गोल (क्लब और देश के लिए) भी कर चुके हैं। ऐसे में उनका आंकड़ा 1,000 से भी ऊपर जा रहा है।

मैस्सी का इस सीजन में प्रदर्शन

27 गोल इस सीजन में कर चुके हैं मैस्सी, पिछले सीजन में 51 थे
48 प्रतिशत स्टीक निशाने लगाए, ओवरऑल औसत भी इतनी
22 क्लब जीत में मैस्सी का रहा योगदान, 9 ड्रा रहे जबकि 6 हारे
21 असिस्ट गोल किए मैसी ने ओवरऑल 272 हैं उनका अब तक का आंकड़ा
31 प्रतिशत सीजन में अकेले दम पर गोल बनाने में सफलता पाई
14 गोल चाहिए मैस्सी को अब किसी एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में, पेले 643 गोल के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं...

Jasmeet