मैथ्यू ब्रीट्जके का वनडे डैब्यू पर शतक, 47 साल में 19 बल्लेबाज कर चुके ऐसा, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 05:40 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_17_39_159513043matthewbreetzke.jpg)
खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Britzke) ने सोमवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में त्रिकोणीय देशों के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन बनाकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में सर्वोच्च स्कोर बनाकर 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 26 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 148 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 304 रन का मजबूत स्कोर बनाया। उनकी पारी ने 1978 में एंटीगुआ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पदार्पण पर वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स द्वारा बनाए गए 148 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पिछला दक्षिण अफ्रीकी सर्वश्रेष्ठ 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कॉलिन इनग्राम का 124 रन था।
वनडे डेब्यू पर शतक
1. डेनिस एमिस (इंग्लैंड) - 1972 में मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 गेंदों पर 103 रन बनाए।
2. डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज) - 1978 में एंटीगुआ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 136 गेंदों पर 148 रन बनाए।
3. एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) - 1992 में न्यू प्लायमाउथ में श्रीलंका के खिलाफ 152 गेंदों पर 115* रन बनाए।
4. सलीम इलाही (पाकिस्तान) - 1995 में गुजरांवाला में श्रीलंका के खिलाफ 133 गेंदों पर 102* रन बनाए।
5. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 2009 में ऑकलैंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 गेंदों पर 122* रन बनाए।
6. कॉलिन इंग्राम (दक्षिण अफ्रीका) - 2010 में ब्लोमफोंटेन में जिम्बाब्वे के खिलाफ 126 गेंदों में 124 रन बनाए।
7. रॉब निकोल (न्यूजीलैंड) - 2011 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 131 गेंदों पर 108* रन बनाए।
8. फिलिप ह्यूज (ऑस्ट्रेलिया) - 2013 में मेलबर्न में श्रीलंका के खिलाफ 129 गेंदों में 112 रन बनाए।
9. माइकल लंब (इंग्लैंड) - 2014 में नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों पर 106 रन बनाए।
10. मार्क चैपमैन (हांगकांग) - 2015 में दुबई में यूएई के खिलाफ 116 गेंदों पर 124* रन बनाए।
11. केएल राहुल (भारत) - 2016 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 115 गेंदों पर 100* रन बनाए।
12. टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका) - 2016 में बेनोनी में आयरलैंड के खिलाफ 123 गेंदों में 113 रन बनाए।
13. इमाम-उल-हक (पाकिस्तान) - 2017 में अबू धाबी में श्रीलंका के खिलाफ 125 गेंदों पर 100 रन बनाए।
14. रीजा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका) - 2018 में पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ 89 गेंदों पर 102 रन बनाए।
15. आबिद अली (पाकिस्तान) - 2019 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 गेंदों में 112 रन बनाए।
16. रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) - 2021 में अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ 127 गेंदों में 127 रन बनाए।
17. माइकल इंग्लिश (स्कॉटलैंड) - 2024 में डंडी में नामीबिया के खिलाफ 122 गेंदों पर 107 रन बनाए।
18. अमीर जांगू (वेस्टइंडीज) - 2024 में बासेटेरे में बांग्लादेश के खिलाफ 83 गेंदों पर 104* रन बनाए।
19. मैथ्यू ब्रीट्जके (दक्षिण अफ्रीका) - 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे डेब्यू पर शतक
कॉलिन इनग्राम बनाम जिम्बाब्वे, 2010
टेम्बा बावुमा बनाम आयरलैंड, 2016
रीजा हेंड्रिक्स बनाम श्रीलंका, 2018
मैथ्यू ब्रीट्जके बनाम न्यूजीलैंड, 2025
Century on ODI debut for Matthew Breetzke! 🤩
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 10, 2025
The 🇿🇦 batter shines at the Gaddafi Stadium#3Nations1Trophy | #NZvSA pic.twitter.com/o7OAUVuuu2
शतक लगाने के बाद मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने कहा कि मैं थोड़ा थका हुआ हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम जीत हासिल कर सकते हैं, मेरे दिमाग में केवल यही बात है। आज सुबह यह बहुत मुश्किल था, पिच काफी कठिन थी और ओ'रूर्के का सामना करना वास्तव में कठिन था। मेरी मानसिकता जितनी देर तक संभव हो सके बल्लेबाजी करने की थी।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है। ऐसे में ब्रीट्जके ने दूसरी पंक्ति की टीम में 46वें ओवर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने इससे पहले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों और एक टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान बावुमा को जल्द गंवा दिया तो ब्रीटजके ने 148 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 150 रन बनाए। वियान मुल्डर ने 64 रन बनाकर स्कोर 304 तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने डेवेन कॉनवे के 97 रन के बाद केन विलियमसन के शतक की बदौलत मजबूत शुरूआत की और मैच को रोचक बना दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरान मुथुसामी, ईथन बॉश, जूनियर डाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी
न्यूजीलैंड : विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के