मॉरिशस ओपन: चिक्कारंगप्पा तीसरे स्थान पर खिसके

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 10:14 AM (IST)

बीयू चैम्प: प्रतिभाशाली गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने शनिवार को यहां एफ्रो एशियन बैंक मॉरिशस ओपन के तीसरे दौर में 71 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप तीसरे स्थान पर खिसक गए। वह दूसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर थे। तीन दिन के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 13 अंडर 203 का है।

दक्षिण अफ्रीका के जस्टीन हादन ने इस दौर मे आठ अंडर 64 का कार्ड खेल संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं जहां अमेरिका के कितयामा (70) भी है। अन्य भारतीयों में अजीतेश संधू ने तीसरे दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला और वह संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर है। उद्यन माने (73) 54वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि विराज मादप्पा (75) 60वें स्थान पर हैं। 

neel