अबु धाबी ग्रैंड प्रिक्स में नाटकीय जीत के बाद मैक्स वेरस्टैपेन ने जीता पहला विश्व खिताब

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 08:44 PM (IST)

खेल डैस्क : फाइनल-लैप ओवरटेक करने के बाद मैक्स वेरस्टैपेन ने लुईस हैमिल्टन को हराकर फार्मूला-1 का अपना पहला विश्व खिताब जीत लिया। ब्रिटिश स्टार हैमिल्टन को अपने रैड बुल प्रतिद्वंद्वी के साथ पूरे सीजन में अविश्वसनीय टक्कर मिली है। अंत समय में वेरस्टैपेन ने बाजी मारकर हैमिल्टन को रिकॉर्ड आठवें विश्व खिताब से दूर कर दिया। रविवार को फाइनल रेस में ड्राइवरों के स्टैंडिंग में वेरस्टैपेन और हैमिल्टन बराबर थे लेकिन अंत में जीत मैक्स के हाथ लगी। 

हुआ यूं कि हैमिल्टन जीत की ओर जाते दिख रहे थे। लैप 54 में निकोल्स लतीफी की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दौरान सेफ्टी कार पिट से निकली। हैमिल्टन थोड़ा संभले तो इसी का फायदा लेकर मैक्स आगे निकल गए और अपनी लीड बरकरार रखते हुए पहली चैम्पियनशिप जीत गए। मैक्स की जीत के साथ ही रैड बुल के बॉस क्रिश्चियन हॉर्नर की आंखों में आंसू आ गए उन्होंने रेडियो पर कहा- मुझे आप पर गर्व है, मैक्स।

अबु धाबी ग्रैंड प्रिक्स का रिजल्ट
1. मैक्स वेरस्टैपेन, रैड बुल रेसिंग होंडा 1.30.17.345
2. लुईस हैमिल्टन, मर्सिडीज 58 +2.256
3. कार्लोस सैन्ज, फेरारी 58 +5.173
4. युकी सुनादा, अल्फाटौरी होंडा 58 +5.692
5. पियरे गैस्ली, अल्फाटौरी होंडा 58 +6.531
6. वाल्टेरी बोटास, मर्सिडीज 58 +7.463
7. लैंडो नॉरिस, मैकलेरन मर्सिडीज 58 +59.200
8. फर्नांडो अलोंसो, अल्पाइन रेनॉल्ट 58 +61.708
9. एस्टेबन ओकन, अल्पाइन रेनॉल्ट 58 +64.026
10. चाल्र्स लेक्लर, फेरारी 58 +66.057

Content Writer

Jasmeet