Canada GP : 0.993 सैकेंड से कनाडा ग्रां प्री जीते Max Verstappen, सीजन में छठा खिताब

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 03:56 PM (IST)

खेल डैस्क : मैक्स वेर्स्टाप्पेन ने कार्लोस सैन्ज जूनियर को पीछे छोड़कर कनाडा ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीती और ड्राइवरों की सूची में अपनी स्थिति मजबूत की। वेर्स्टाप्पेन ने पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए आखिर तक बढ़त बनाए रखी तथा 25 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और इसी के साथ पहली बार कनाडा ग्रां प्री अपने नाम की। इससे उन्होंने अंकतालिका में रैड बुल के अपने साथी और दूसरे नंबर पर काबिज सर्जियो पेरेज पर 46 अंक की बढ़त बना दी है। कनाडा ग्रां प्री में वस्र्टापन के बाद कार्लोस सेंज दूसरे और लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।

- कार्लोस सेंज जूनियर ने दी बराबर टक्कर
- डच स्टार ने पहली बार जीती कनाडा ग्रां प्री 
- 150वीं करियर रेस रही है यह मैक्स वेर्स्टाप्पेन की
- 26वीं करियर जीत वेर्स्टाप्पेन की, इस साल छठी
- 46 अंकों की लीड के साथ चैम्पियनशिप में आगे


कंस्ट्रक्टर टैली में रैड बुल पहले स्थान पर
मैक्स वेर्स्टाप्पेन के कारण रैड बुल कंस्ट्रक्टर टैली में लगातार टॉप पर बना हुआ है। इस सीजन में उनके 304 प्वाइंट हैं। जबकि फरारी 228 प्वाइंट के साथ दूसरे तो मर्सीडिज 188 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। मैक्लेरेन (65), एल्पाइन (57), अल्फा रोमियो (51), अल्फा टोरी रैड बुल (27), एस्टन मार्टिन मर्सीडिज (16), हास फरारी (15) और विलियम्स मर्सीडिज (3) प्वाइंट के साथ टॉप-10 में बने हुए हैं।

आज तो अपनी मौज थी : मैक्स वेर्स्टाप्पेन
मैं रेस मे सब कुछ कर रहा था। लेकिन वो कार्लोस था। वह धक्का दे रहा था, चार्ज कर रहा था, धक्का दे रहा था, चार्ज कर रहा था। स्वाभाविक रूप से डीआरएस के साथ चार्ज करना आसान है! आज तो अपनी मौज थी। हालांकि अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैं जानता हूं कि अंतर काफी बड़ा है, लेकिन मुझे यह भी पता है कि यह बहुत जल्दी बदल सकता है।

आज गति से खुश हूं : कार्लोस सैन्ज 
हम सभी दौड़ में तेज। बहुत तेज थे, लेकिन यहां से आगे निकलना मुश्किल है। मैं दौड़ की गति से विशेष रूप से खुश हूं और हमने मैक्स पर दबाव बनाए रखा।

कनाडा ग्रां प्री परिणाम
1. मैक्स वेर्स्टाप्पेन (रैड बुल) 1.36.21.757
2. कार्लोस सैन्ज (फरारी) +0.993
3. लुईस हैमिल्टन (मर्सीडिज) +7.006
4. जॉर्ज रसेल (मर्सीडिज) +12.313
5. चाल्र्स लैक्लर (फरारी) +15.168
6. एस्टेबन ओकन (अल्पाइन) +23.890
7. वाल्टेरी बोटास (अल्फा रोमियो)  +25.247
8. झोउ गुआन्यू (अल्फा रोमियो) +26.952
9. फर्नांडो अलोंसो (अल्पाइन) +29.945
10. लांस स्ट्रोक (एस्टन मार्टिन) +38.222

175 प्वाइंट्स के साथ मैक्स ड्राइवर्स स्टैंडिंग में पहले स्थान पर चल रहे हैं। वह सर्जियो पेरेज से 46 प्वाइंट आगे हो गए हैं।
7 बार के चैम्पियन लुईस हैमिल्टन इस सीजन में अभी तक 77 प्वाइंट ही बना पाए हैं। उन्हें लगातार रेस जीतनी होंगी।
18 प्वाइंट के साथ चैम्पियन ड्राइवर फर्नांडो ओलांसो 10वें तो 13 प्वाइंट के साथ वेटल 14वें नंबर पर बने हुए हैं।

प्रैक्टिस से आखिरी रेस तक मैक्स
प्रैक्टिस-1 : 1.15.158 (पहला)
प्रैक्टिस-2 : 1.14.127 (पहला)
प्रैक्टिस-3 : 1.34.616 (नौवां)
क्वालिफाइंग : 1.23.746 (पहला)
स्टार्टिंग-ग्रिड : 1.21.299 (पहला)

लुईस निकले आगे तो साथियों पर बरसे मैक्स
रेस दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब पिट स्टॉप में समय ज्यादा लगने से लीड पर चल रहे मैक्स से उनकी प्रतिद्वंद्वी लुईस हैमिल्टन आगे निकल गए। मैक्स को इस दौरान रेडियो पर टीम साथियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुना गया। 

 

कनाडा रेस के बाद हैमिल्टन को उम्मीद बंधी
कनाडा ग्रां प्री में तीसरे स्थान पर रहने के बाद लुईस हैमिल्टन ने कहा कि मर्सीडिज इस साल प्रतिस्पर्धा में लौट सकती है। सात बार के चैम्पियन ने बहरीन में सीजन की पहली दौड़ के बाद से पोडियम में जगह नहीं बनाई थी लेकिन मॉन्ट्रियल में वह तीसरे नंबर पर आ गए। हैमिल्टन ने बाद में कहा- इसने (कार ने) मुझे बहुत उम्मीद दी है। इसमें अभी बहुत कुछ है, अगर हम सही सेट-अप प्राप्त कर सकते हैं तो क्षमता अनुसार प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें सिर्फ एक टीम के रूप में आगे बढऩे की कोशिश करनी होगी। हम बहुत अधिक प्रयोग करने पर थोड़ा अधिक सतर्क रहेंगे क्योंकि यह कई बार आपको बाधा में डाल देता है।

Content Writer

Jasmeet