ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शादी के बंधन में बंधे, फोटो शेयर कर दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 11:13 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने गर्लफ्रैंड विनी रमन से शादी कर ली है। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च को ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। इसकी जानकारी खुद मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है।

2017 से हैं रिलेशनशिप में

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन साल 2017 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साल 2020 में मैक्सवेवल और विनी ने सगाई की थी।

कौन हैं विनी रमन 

विन्नी रमन चेन्नई के वेस्ट माम्बलम से हैं लेकिन उनका पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ जहां उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की। मेलबर्न में जन्मी और पली-बढ़ी विनी रमन के पिता रामानुज दासन और माता विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। 
 

Content Writer

Raj chaurasiya