श्रीलंका के खिलाफ मैक्सवेल ने खेला 'हेलीकॉप्टर शॉट', दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद
punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 11:19 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 134 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। जहां टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर (David Warner) तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले अपने देश के तीसरे क्रिकेटर बन गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हेलीकॉप्टर शाॅट खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं।
ग्लेन मैक्सवेल के छक्के
दरअसल, इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने मिडविकेट की ओर जो दो छक्के जड़े वह विशेष रूप से दर्शनीय थे। यह क्रिकेट देख रहे हर फैन्स को मैक्सवेल के इन शॉट्स पर धोनी की याद आ गई क्योंकि उनके ये दोनों छक्के धोनी के ट्रेड मार्क शॉट हेलिकॉप्टर शॉट जो थे। पूरे मैदान में मैक्सवेल के हवाई हमलों की तारीफ हो रही थी। मैक्सवेल ने यह शॉट कसुन रंजिता (Kasun Rajitha) की अंतिम दो गेंदों पर लगाए थे। रंजीता के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक साबित हुआ और उन्होंने यहां 4 ओवर में 75 रन दे दिए।
Maxwell brings out the helicopter! Consecutive sixes for the Australia's No.3!
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 27, 2019
Australia 1-222 with an over to go. #AUSvSL pic.twitter.com/1F6t5cxCYu