मैक्सवेल-विनी की सात साल पहले हुई थी मुलाकात, क्रिकेटर की मंगेतर ने शेयर की प्रेम कहानी

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 12:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : लम्बे रिलेशनशिप के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने फरवरी महीने में भारतीय मूल की लड़की विनी रमन (Vini Raman) से सगाई की। दोनों ने पहले ऑस्ट्रेलियाई और फिर भारतीय रीति रिवाज से सगाई की। हाल ही में विनी ने मैक्सवेल के साथ अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ रोचक जानकारी साझा की है जिसमें उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह और मैक्सवेल पहली बार कहां और किस स्थिति में मिले थे। 

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की प्रेम कहानी 

मैक्सवेल की मंगेतर विनी ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर एक पोस्ट डालते हुए बताया कि वह मैक्सवेल से पहली बार 7 साल पहले मिली थी। बीबीएल की टीम मेलबर्न स्टार के एक इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इसके बाद उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। विनी ने बताया कि मैक्सवेल ने अपने दिल की बात पहली कही थी और वह मेरे से 4 साल 5 महीने बड़े हैं। विनी ने बताया कि मैक्सवेल उनसे भी ज्यादा गुस्से वाले और जिद्दी हैं। 

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की तस्वीरें 

ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर मैक्सवेल ने पिछले साल अक्टूबर में मानसिक तनाव के चलते क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। मैक्सवेल ने इसके बारे में सबसे पहले विनी को ही बताया था। मैक्सवेल ने बताया था कि विनी ने उनके अंदर कुछ बदलाव महसूस किए थे, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया था। अब वह पूरी तरह ठीक हैं और बिग बैश लीग में धमाकेदार वापसी के बाद इसका प्रमाण भी दे दिया था। 

Sanjeev