IPL : मयंक अग्रवाल ने बतौर भारतीय लगाया दूसरा सबसे तेज शतक, यह रिकॉर्ड भी बनाया

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 08:56 PM (IST)

नई दिल्ली : लय में चल रहे किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। पिछले मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल जहां एक छोर संभाले खड़े रहे तो वहीं उनके साथी मयंक अग्रवाल ने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दोनों ओपनर्स ने पंजाब का स्कोर पहले 10 ओवरों में ही 110 पर खड़ा कर दिया था। इस दौरान मयंक ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी पूरा किया। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का 100वां छक्का भी लगाया। साथ  ही सीजन के सिक्सर किंग भी बन गए। देखें रिकॉर्ड-

सबसे ज्यादा रन


217 केएल राहुल
214 मयंक अग्रवाल
173 फाफ डु प्लेसिस
92 रोहित शर्मा
85 मनीष पांडे

आईपीएल में मयंक अग्रवाल का सर्वोच्च स्कोर
100* बनाम आरआर, शारजाह 2020*
89 बनाम डीसी, दुबई 2020
68 बनाम पंजाब पुणे 2015
64* बनाम एमआई बेंगलुरु 2012

आईपीएल में भारतीय खिलाडिय़ों द्वारा सबसे तेज 100 रन

37 यूसुफ पठान बनाम एमआई, मुंबई 2010
45 मयंक अग्रवाल बनाम आरआर, शारजाह 2020 *
46 मुरली विजय बनाम आरआर, चेन्नई 2010
47 विराट कोहली बनाम पंजाब, बेंगलुरु 2016
48 वीरेंद्र सहवाग बनाम डेक्कन हैदराबाद 2011

सबसे ज्यादा छक्के
11 मयंक अग्रवाल, पंजाब
9 संजू सैमसन, राजस्थान
9 केएल राहुल, पंजाब
7 फाफ डु प्लेसिस, चेन्नई
6 रोहित शर्मा, मुंबई

सबसे अच्छी स्ट्राइक रेट
166.10 मयंक अग्रवाल
163.70 केएल राहुल
149.13 फाफ डु प्लेसिस
143.75 रोहित शर्मा
132.69 पृथ्वी शॉ
 

Jasmeet