IPL : मयंक ने पकड़ी 100 मीटर ऊंची कैच, कांमेंटेटर बोले- चांद छूकर आई है बॉल

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 07:08 PM (IST)

जालन्धर : किंग्स इलैवन पंजाब के मयंक अग्रवाल ने मोहाली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान एक ऊंचा कैच पकड़कर वाहोवाही बटोरी। हुआ यह कि टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए मुंबई ने 17वें ओवर तक 146 रन बना लिए थे। तभी रन गति बढ़ाने के चक्कर में मुंबई के केरोन पोलार्ड ने एक ऊंचा शॉट खेला जिसे ठीक बाउंड्री लाइन पर खड़े मयंक अग्रवाल ने खूबसूरती से पकड़ लिया। कांमेंट्री कर रहे डीन जोंस तो इस कैच से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा- यह देखिए बॉल चांद को छूकर वापस आई है। कांमेंटेटर ने इसके साथ ही गेंद की ऊंचाई 100 मीटर से ज्यादा मापी। उन्होंने कहा- ऐसे हिट क्रिकेट में कम ही देखे जाते हैं। देखें वीडियो-

Jasmeet