भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य निकली कोविड पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 02:35 PM (IST)

डोंगहे : कोरोना वायरस एक बार फिर भारतीय हॉकी को परेशान करने के लिए वापस आ गया है क्योंकि महिला टीम के सदस्य को डोंगहे में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। एशियाई हॉकी महासंघ ने कहा कि यह बताते हुए खेद है कि टीम इंडिया की एक सदस्य पॉजीटिव आई है। इसी कारण कोरिया और भारत के बीच मैच नहीं होगा। 

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय महिला टीम पहला टूर्नामेंट खेल रही है। इस दौरान टीम ने थाईलैंड पर 13-0 की शानदार जीत हासिल की थी। मलेशिया के खिलाफ टीम का अगला मैच कोविड के मुद्दों के कारण नहीं हुआ था। अब, यह पता चला है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य भी कोविड पॉजीटिव आ चुकी है। इसी कारण आज का मैच रद्द कर दिया गया। 

हालांकि हॉकी इंडिया ने इस बात को अभी भी गोपनीय रखा है कि आखिर कौन संक्रमित हुआ है। पहले मलेशियाई शिविर और अब भारतीय शिविर में कोरोनाा के मामले आने के कारण महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। एशियाई हॉकी महासंघ इस टूर्नामेंट को रद्द कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News