पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लोगो जारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 07:45 PM (IST)

भुवनेश्वर : हॉकी इंडिया की ओर से गुरुवार को पुरुष एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। हॉकी इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर विश्व कप के आधिकारिक लोगो का एक वीडियो साझा किया। लोगो बेहद आकर्षक दिख रहा है। लोगो में ट्रॉफी के ऊपर हॉकी स्टिक और बॉल दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि हॉकी इंडिया की ओर से भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला में निर्माणाधीन 20 हजार सीटिंग क्षमता वाले बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी 2023 तक विश्व कप की मेजबानी की जानी है। 

टूर्नामेंट में भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, वेल्स, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। शेष तीन टीमें इंडोनेशिश के जकार्ता में 23 मई से एक जून 2022 तक होने एशिया कप 2022 के बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। एशिया कप हॉकी विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News