टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से जुड़े ‘मेंटर'' धोनी
punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 02:26 PM (IST)

दुबई : दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये ‘मेंटर' के तौर पर रविवार को भारतीय टीम से जुड़ गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो दिन पहले उनकी अगुवाई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना चौथा खिताब जीता था। धोनी को पिछले महीने इस नई भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था।
Extending a very warm welcome to the KING 👑@msdhoni is back with #TeamIndia and in a new role!💪 pic.twitter.com/Ew5PylMdRy
— BCCI (@BCCI) October 17, 2021
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने धोनी की मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर के साथ दो तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किंग क्राउन महेंद्र सिंह धोनी का नई भूमिका में भारतीय टीम में वापसी पर जोरदार स्वागत। भारत के सबसे सफल कप्तान 40 वर्षीय धोनी केवल टी20 विश्व कप के दौरान ही इस भूमिका में रहेंगे।