IPL 2026: MI हेड कोच का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को 10 दिन श्रीलंका में मेहनत का मिला फल

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:44 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Mumbai Indians के युवा लेग स्पिनर Raghu Sharma ने Lucknow Super Giants के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान खींचा। मैच के बाद MI के हेड कोच Mahela Jayawardene ने ड्रेसिंग रूम में रघु की मेहनत और संघर्ष की खुलकर तारीफ की।

‘10 दिन श्रीलंका में किया कड़ा अभ्यास’ – जयवर्धने

जयवर्धने ने बताया कि रघु शर्मा ने अपनी फॉर्म सुधारने के लिए श्रीलंका में कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग नहीं जानते कि वह 10 दिन के कैंप के लिए श्रीलंका गए थे। वह अपनी बॉलिंग से खुश नहीं थे, इसलिए कोलंबो की गर्मी में और ज्यादा मेहनत की।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने खुद से वादा किया था कि वह तैयार होकर लौटेंगे। आज वह यहां हैं, यह पूरी तरह उनके हक की बात है।'

15 साल की मेहनत के बाद मिला पहला IPL विकेट

33 वर्षीय रघु शर्मा ने इस मैच में अपना पहला IPL विकेट हासिल किया। उन्होंने डेब्यू के बाद मिले दूसरे मौके को शानदार तरीके से भुनाया और बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। विकेट लेने के बाद रघु ने जेब से एक नोट निकालकर दिखाया, जिसमें उन्होंने 15 साल के संघर्ष का जिक्र करते हुए Mumbai Indians को धन्यवाद दिया।

मैच में कैसी रही रघु की गेंदबाजी

रघु को 10वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया, जहां उन्हें Rishabh Pant ने एक छक्का लगाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और 13वें ओवर में Akshat Raghuwanshi को आउट कर अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने अपने स्पेल में दो ओवर सिर्फ 4-4 रन के डाले और कुल 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

MI ने जीता हाई-स्कोरिंग मुकाबला

मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए मुकाबले में LSG ने 228 रन बनाए। लेकिन Rohit Sharma और Ryan Rickelton की शानदार पारियों के दम पर Mumbai Indians ने लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह MI की इस सीजन की तीसरी जीत रही।

प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बाकी

इस जीत के साथ MI ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। टीम अब 10 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ रायपुर में अगला मुकाबला खेलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News