IPL 2026: MI या CSK? इरफान पठान ने बताई IPL की सबसे महान टीम

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Irfan Pathan ने IPL इतिहास की सबसे महान टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि Mumbai Indians (MI) और Chennai Super Kings (CSK) के बीच यह बहस हमेशा चलती रहेगी, लेकिन उनकी नजर में मुंबई इंडियंस थोड़ी आगे है।

भारतीय क्रिकेट को मैच विनर देने में MI आगे

इरफान पठान ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने भारतीय क्रिकेट को कई मैच विनर खिलाड़ी दिए हैं, जो टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके अनुसार किसी भी फ्रेंचाइजी को महान बनने के लिए सिर्फ ट्रॉफी जीतना ही नहीं, बल्कि देश की टीम को बेहतरीन खिलाड़ी देना भी जरूरी होता है, और इस मामले में MI आगे है।

उन्होंने यह भी कहा कि CSK ने 2010 और 2011 में लगातार दो IPL खिताब जीतकर इतिहास बनाया था। वहीं मुंबई इंडियंस ने 2013 से खिताब जीतना शुरू किया और फिर हर दूसरे साल ट्रॉफी जीतते रहे। 2019 और 2020 में मुंबई ने लगातार दो खिताब भी जीते।

MI के पास रहे हैं कई भारतीय कप्तान

इरफान पठान ने कहा कि CSK के पास उतने भारतीय कप्तान नहीं रहे, जबकि मुंबई इंडियंस के पास कई भारतीय कप्तान रहे हैं। टीम बनाना और भारतीय क्रिकेट को योगदान देना, इन दोनों मामलों में मुंबई इंडियंस को वह सबसे महान टीम मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि CSK के पास भी पांच ट्रॉफी हैं, इसलिए यह बहस हमेशा जारी रहेगी।

वैभव सूर्यवंशी के लिए अहम होगा IPL 2026

इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि IPL 2026 का सीजन वैभव सूर्यवंशी के लिए सीखने वाला सीजन होगा।

गेंदबाज करेंगे कमजोरियों पर हमला

पठान ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अब काफी क्रिकेट खेल चुके हैं – IPL, अंडर-19 वर्ल्ड कप, रणजी ट्रॉफी और घरेलू क्रिकेट। ऐसे में अब गेंदबाज उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियों पर रणनीति बनाकर गेंदबाजी करेंगे। इसलिए वैभव को अपने खेल में सुधार करना होगा।

लगातार रन बनाकर खुद को साबित करना होगा

इरफान पठान ने कहा कि अगर वैभव इस सीजन में लगातार रन बनाते हैं और एक और शतक लगाते हैं, तब माना जाएगा कि उन्होंने अपने खेल को और बेहतर किया है। उनके अनुसार इस IPL में सभी गेंदबाज वैभव के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरेंगे और वैभव के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News