IPL 2026: MI में कप्तानी पर घमासान, हार्दिक की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की सलाह
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 01:07 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Kris Srikkanth ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि Hardik Pandya को कप्तानी छोड़कर Suryakumar Yadav को टीम की कमान दे देनी चाहिए। मुंबई इंडियंस IPL 2026 में अपना पहला मैच 29 मार्च को Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुंबई में खेलेगी।
हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर विवाद
जब मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 से पहले Rohit Sharma की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था, तब इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। IPL 2024 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी, जिसके बाद हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठे। हालांकि IPL 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी, जिसके कारण कप्तानी को लेकर बहस जारी है।
क्यों SKY को कप्तान बनाने की सलाह?
क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम मैनेजमेंट को इस मुद्दे पर बैठकर फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी कप्तान हार्दिक के अंडर खेल रहे हैं, जो एक अजीब स्थिति है। श्रीकांत के मुताबिक, फ्रेंचाइजी को एक सीजन के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाकर देखना चाहिए। इससे टीम की किस्मत बदल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि हार्दिक पंड्या खुद कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार को कप्तान बनने का समर्थन करें तो टीम का माहौल बेहतर हो सकता है।
मुंबई इंडियंस का IPL 2026 शेड्यूल
MI vs KKR, 29 मार्च, 7:30 PM, वानखेड़े स्टेडियम
DC vs MI, 4 अप्रैल, 3:30 PM, अरुण जेटली स्टेडियम
RR vs MI, 7 अप्रैल, 7:30 PM, बरसापारा स्टेडियम
MI vs RCB, 12 अप्रैल, 7:30 PM, वानखेड़े स्टेडियम
मुंबई इंडियंस स्क्वाड IPL 2026
मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मिशेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, श्रेयस रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

