MI vs CSK, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 10:20 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में गुरुवार 23 अप्रैल Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के नए कप्तान Hardik Pandya और Ruturaj Gaikwad पर बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि वे दिग्गज Rohit Sharma और MS Dhoni की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
MI vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 39
मुंबई इंडियंस जीती: 21
चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 19
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों की होगी मौज
Wankhede Stadium की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जा रही है। इस सीजन यहां खेले गए सभी मुकाबलों में 190+ स्कोर बने हैं और औसत पहला स्कोर 218 रन रहा है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं है, खासकर दूसरी पारी में ओस के कारण।
मुंबई मौसम अपडेट
Mumbai में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 28°C से 31°C के बीच रहेगा। हल्की हवा खिलाड़ियों को थोड़ी राहत दे सकती है और शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद भी मिल सकती है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान
इस सीजन में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी केवल 3 विकेट ही ले पाए हैं, वो भी महंगे इकोनॉमी रेट के साथ। वहीं रुतुराज गायकवाड़, जो IPL से पहले शानदार फॉर्म में थे, कप्तानी के दबाव में अपनी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं।
रोहित और धोनी की फिटनेस पर सस्पेंस
मुकाबले से पहले Rohit Sharma और MS Dhoni की उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है। हालांकि दोनों को मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया, जिससे उनके खेलने की उम्मीद जरूर बनी हुई है।
पॉइंट्स टेबल में स्थिति
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें स्थान पर है। दोनों टीमों ने 6 मैचों में 4-4 अंक हासिल किए हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+0.067) के चलते मुंबई आगे है, जबकि चेन्नई का NRR -0.780 है।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेनिश मलेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केएस भरत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, Jasprit Bumrah; इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, MS Dhoni (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन; इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह

