MI vs DC : मैच से पहले हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 11:21 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2021 का 46वां मैच आज दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। मुंबई के लिए ये मैच अहम होने वाला है क्योंकि यदि वह हारा तो प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। वहीं दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आइए मैच से पहले जानते हैं कुछ जरूरी बातें - 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 29 
मुंबई इंडियंस - 16 जीते 
दिल्ली कैपिटल्स - 13 जीते 
दोनों टीमों के बीच खेले गए अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। ये मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। 

पिच रिपोर्ट 

शारजाह की पिच यहां पिछले साल तक बल्लेबाजों के पक्ष में थी। वह इस वर्ष इसके पूरी विपरित हो गई है। पिछले 4 मैचों में अब तक का उच्चतम स्कोर 157 है और पीछा करने वाली टीम ने 3 बार जीत हासिल की है। 

आज कौन सा बल्लेबाज लगाएगा सबसे ज्यादा छक्के ? 

पिछले पांच मुकाबले 

दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में मुंबई ने चार बार जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली ने केवल एक बार बार ही विजय का स्वाद चखा। 

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीता 
मुंबई इंडियंस 57 रन से जीता 
मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत दर्ज की 
मुंबई इंडियंस 5 विकेट से जीता

ये भी जानें 

  • मुंबई इंडियंस इस सीजन में डेथ ओवरों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही है। उन्होंने इस चरण में सबसे अधिक विकेट (38) गंवाए, सबसे कम औसत (11.58) और सबसे कम रन रेट (8.68) रहा हैं। 
  • मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट गंवाए हैं और आईपीएल 2021 में स्पिन के खिलाफ सबसे खराब स्कोरिंग दर और औसत है। 
  • स्टीव स्मिथ का भी आईपीएल के पिछले तीन सालों में सबसे खराब छक्का मारने का प्रतिशत (2.19) है। इस अवधि में छक्कों में 3 प्रतिशत से भी कम रन बनाने वाले दो अन्य खिलाड़ी शिखर धवन (2.76) और अजिंक्य रहाणे (2.75) हैं जबकि श्रेयस अय्यर दसवें (3.84) सबसे खराब खिलाड़ी हैं। वहीं ऋषभ पंत की प्रति गेंद छक्का लगाने की दर 2020 के बाद से 10.8 से बढ़कर 36.3 हो गई है। 

संभावित प्लेइंग इलेवन 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/ईशान किशन, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल/जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स : स्टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे/अमित मिश्रा, अवेश खान 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News