मुंबई के टॉप-5 बॉलरों के लिए Andre Russel को रोकना है मुश्किल, देखें गजब आंकड़े

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 10:30 PM (IST)

खेल डैस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे के मैदान पर खेलने उतरेगी तो सबकी नजरें दिग्गज ऑलराऊंडर आंद्रे रसेल पर रहेंगी। रसेल ने पंजाब के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में महज 31 गेंदों पर 70 रन ठोक अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वैसे भी मुंबई के खिलाफ रसेल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 10 पारियों में 183 रन बनाए हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन है। वहीं गेंदबाजी करते हुए भी वह मुंबई के 11 विकेट निकाल चुके हैं। आईपीएल में गेंदबाजी का अपना सवश्रेष्ठ स्पैल (5/25) भी रसेल ने मुंबई के खिलाफ निकाला था। 

आंद्रे रसेल बनाम 
कीरोन पोलार्ड : रन 41, गेंद 19, आऊट 1, स. रेट 215.8
जसप्रीत बुमराह : रन 10, गेंद 7, आऊट 0, स. रेट 145.9
जयदेव उनादकट : रन 24, गेंद 9, आऊट 0, स. रेट 266.7
टाइमल मिल्स : रन 0, गेंद 1, आऊट 0, स. रेट 00.0
डेनियल सैम्स : रन 33, गेंद 11, आऊट 0, स. रेट 300.0

यह हो सकती है प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News