MI vs KKR : मुंबई इंडियंस का मैच आज, प्लेइंग-11 में इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 10:28 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई की टीम 2 में से 2 मुकाबले हारकर इस समय प्वाइंट टेल में 8वें नंबर पर चल रही है। लेकिन उम्मीद है कि बुधवार को कोलकाता के खिलाफ होने वाले मुकाबले से वह लय पकड़ लेगी। मुंबई और कोलकाता के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं जिनमें 22 बार मुंबई की टीम विजयी रही है। मुंबई के रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह का कोलकाता के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा से बढिय़ा रहा है।

देखें कोलकाता के खिलाफ मैच में मुंबई की संभावित प्लेइंग-11-
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट।

+ प्वाइंट
मुंबई की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है। ईशान किशन के अलावा नवोदित बल्लेबाज तिलक वर्मा लगातार रन बना रहे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी की भागदौड़ जसप्रीत बुमराह के हाथ है, जोकि अब तक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

- प्वाइंट
मुंबई के लिए उनादकट, मिल्स और मुरुगन अश्विन महंगे साबित हो रहे हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत और पोलार्ड का बल्ला अब तक चल नहीं पाया है। नए बल्लेबाज टिम डेविड तो बुरी तरह फ्लॉप ल रहे हैं। मुंबई को मध्यक्रम से रनों की उम्मीद होगी जब तक सूर्यकुमार यादव टीम को दोबारा ज्वाइंन नहीं कर लेते।

पिच और मौसम : एम.सी.ए. पुणे की पिच पर यह मैच होगा जोकि बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को सही जगह पर गेंदबाजी करने पर ईनाम मिलेगा। वहीं, बुधवार को पुणे में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Content Writer

Jasmeet