MI vs KKR : कोलकाता की मुंबई पर बड़ी जीत, 52 रन से जीता मैच

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 11:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 56वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने तेजतर्रार शुरूआत की थी लेकिन डैथ ओवरों में बुमराह ने लगातार विकेट निकालकर कोलकाता को बड़े स्कोर तक जाने से रोक दिया। कोलकाता ने मुंबई को 166 रनों का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कोलकाता ने इस मैच को 52 रन से जीत लिया। 

ये भी पढ़े - MI vs KKR : आखिर हैट्रिक से कैसे चूक गए, जसप्रीत बुमराह ने बताई वजह

कोलकाता नाइट राइडर्स (पहली पारी)

  • कोलकाता नाईट राईडर्स ने इस मैच में अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी को मैदान में उतारा। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन बनाए। इस जोड़ी को कुमार कार्तिकेय ने तोड़ा।
  • टीम के लिए तेजी से रन बटोर रहे वेंकटेश अय्यर ने 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेलकर कार्तिकेय की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। 
  • अय्यर के आऊट होने के बाद रहाणे ने नीतिश राणा के साथ स्कोर आगे बढ़ाया। राणा लय में थे वहीं रहाणे नपीतुली बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिर 11वें ओवर में रहाणे भी 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
  • मुरुगन अश्विन ने कोलकाता नाईट राईडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को 6 रन पर आउट करके टीम को तीसरी बड़ी सफलता दिलाई।
  • मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई। बुमराह ने खतरान बल्लेबाज आंद्रे रसल को 9 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा।
  • बुमराह ने इसके बाद खतरनाक नजर आ रहे नितिश राणा (43) को पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह ने इसके बाद शेल्डन जेक्सन 5, पैट कमिंस 0, सुनील नेरेन 0 को भी आऊट कर अपना फिफर पूरा किया। 

ये भी पढ़े - MI vs KKR : जसप्रीत बुमराह का IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस (दूसरी पारी)

  • मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर से विफल हो गए। टिम साऊदी की एक गेंद उनके बल्ले का महीन किनारा लेकर विकेटकीपर के ग्लव्स में समा गई। 
  • रोहित के आऊट होने के बाद ईशान किशन ने एक छोर संभालते हुए रन बनाने जारी रखे। वहीं, दूसरे छोर पर आए तिलक वर्मा (6) रसेल की गेंद पर नितिश को कैच थमा बैठै।
  • रमनदीप सिंह को मुंबई प्रबंधन ने मौका दिया था लेकिन वह 12 ही रन बना पाए। आतिशी बल्लेबाज टिम डेविड को 13 रन पर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन की राह दिखाई। 
  • मुंबई को ईशान पर भरोसा था लेकिन वह 43 गेंदों में 51 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर रिंकू को कैच थमा बैठे। ईशान ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की थी लेकिन गेंद बाऊंड्री लाइन पार नहीं कर पाई। 
  • इसी ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस ने डेनियल सैम्स को एक रन पर आउट कर मुंबई की टीम को छठा झटका दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर कमिंस ने मुरुगन अश्विन को शून्य पर आउट मुंबई को 7वां झटका दिया।
  • कुमार कार्तिकेय 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद पोलार्ड भी 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। मुंबई का आखिरी विकेट बुमराह के रुप में गिरा। वह भी बिना कोई गेंद खेले शून्य पर आउट हो गए।

 ये भी पढ़े - IPL 2022 : गेंदबाजी करने आए पोलार्ड ने फील्ड अंपायर के ही मार दी गेंद, देखें मजेदार वीडियो

प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (w), टिम साउथी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News