IPL 2026 : निकोलस पूरन का अर्धशतक, लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रन का लक्ष्य
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 09:32 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 47वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन के अर्धशतक (63) और मिशेल मार्श की 44 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस को 229 रन का लक्ष्य दिया है।
पहले बैटिंग करने उतरे मार्श को आज जोश इंग्लिस के रूप में एक नया ओपनिंग पार्टनर मिला। दोनों ने सही शुरुआत की, लेकिन गजनफर ने इंग्लिस (13) की पारी को जल्दी ही खत्म कर दिया। इस सीजन में पहली बार तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए पूरन ने 16 गेंदों में फिफ्टी बनाकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। 8वें ओवर तक LSG का स्कोर तेजी से 123/1 तक पहुंच गया था और मुंबई इंडियंस पूरी तरह से बैकफ़ुट पर आ गई थी। पूरन और मार्श के बीच 94 रन की साझेदारी को कॉर्बिन बॉश ने तोड़ा और एक ही ओवर में दोनों जमे हुए बल्लेबाजों को आउट कर दिया। पूरन ने 21 गेंदों पर एक चौके और 8 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए और मार्श ने 25 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।
इन दोनों के विकटों ने MI के लिए रन गति पर ब्रेक लगाने में कामयाब रही। 13वें ओवर में LSG का स्कोर 160/5 हो गया। तभी हिम्मत और मार्करम ने मिलकर मोर्चा संभाला। उन्होंने शुरुआत में तेजी नहीं दिखाई, और स्पिनरों के खिलाफ कुछ ओवरों में बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहे। लेकिन MI ने आखिरी तीन ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की। चाहर ने सटीक यॉर्कर डालीं और बुमराह ने अपनी विविधताओं का इस्तेमाल किया, जिससे इस जोड़ी ने आखिरी तीन ओवरों में सिर्फ 22 रन दिए। एडेन मार्करम ने 25 गेंदों पर 31 रन बनाए (एक चौके और एक छक्का) तथा हिम्मत ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए जिसमें 2 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। इससे LSG ने 5 विकेट पर 228 रन पर पारी समाप्त की।
प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स : रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिच मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर्स : सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद

