MI vs LSG : 100वें IPL मैच में केएल राहुल का शतक, यह रिकॉर्ड भी बनाए

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 05:27 PM (IST)

खेल डैस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक लगाया। केएल राहुल का यह 100वां आईपीएल मैच था जिसमें शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 55 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। राहुल का यह आईपीएल में तीसरा शतक है। इसी के साथ वह आईपीएल 2022 के लीडिंग स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। देखें उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड-

100वें आईपीएल मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
96* केएल राहुल बनाम मुंबई 2022
86 फाफ डु प्लेसिस बनाम कोलकाता 2021
69 डेविड वार्नर बनाम बेंगलुरु 2016
59 मुरली विजय बनाम आरपीएस 2016

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन
272 जोस बटलर, राजस्थान
235 केएल राहुल, लखनऊ
228 हार्दिक पांड्या, गुजरात
207 शिवम दुबे, गुजरात
200 जोस बटलर, शुभमन गिल 

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक
6 क्रिस गेल
5 विराट कोहली
4 डेविड वार्नर
4 शेन वॉटसन
3 केएल राहुल 

 

 

आईपीएल में ओपनर के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर
49 : डेविड वॉर्नर
43 : शिखर धवन
34 : क्रिस गेल/गंभीर
29 : केएल राहुल*
26 : अजिंक्य रहाणे
23 : विराट कोहली

प्रत्येक टीम के लिए पहला शतक
कोलकाता - ब्रेंडन मैकुलम
चेन्नई - माइकल हसी
मुंबई - सनथ जयसूर्या
पंजाब - शॉन मार्श
दिल्ली - एबी डविलियर्स
बेंगलुरु - मनीष पांडे
राजस्थान - युसूफ पठान
हैदराबाद - डेविड वॉर्नर
लखनऊ - केएल राहुल

 

पहले 100 मैच में सबसे ज्यादा स्कोर
3578 क्रिस गेल
3508 केएल राहुल 
3373 डेविड वार्नर 

 

यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी के लिए पोर्नस्टार केंड्रा लस्ट का ट्विट- सच में शानदार परफार्मेंस

 

Content Writer

Jasmeet