MI vs LSG : निकोलस पूरन ने 16 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, IPL में बना डाले दो बड़े रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 09:17 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जाइंट्स के धमाकेदार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2026 मुकाबले में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इससे पहले पूरन ने ही बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इतना ही नहीं LSG के लिए सबसे तेज छह अर्धशतकों में से पांच पूरन ने ही लगाए हैं। 

पूरन ने कुल 21 गेंदों का सामना किया और एक चौके तथा 8 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। वह कॉलिन बॉश की गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट हुए। पूरन के ये रन 300 के स्ट्राइक रेट से आए। 

LSG के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

15 - निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
16 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2026*
18 - निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
19 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024
20 - काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
20 - निकोलस पूरन बनाम डीसी, दिल्ली, 2024 

इतना ही पूरन IPL में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा बार 50 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। पूरन ने 5वीं बार IPL में 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाई है। इस लिस्ट में पहले नम्बर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 6 बार यह कमाल किया है। वहीं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक IPL में 4 बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं। 

IPL में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 50 रन 

6- अभिषेक शर्मा
5 - निकोलस पूरन*
4- वैभव सूर्यवंशी
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News