MI vs PBKS : मुंबई की लगातार 5वीं हार, पंजाब ने 12 रन से जीता मैच

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 11:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 23वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी के लिए आई पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में मंयक और शिखर धवन की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 186 रन ही बना पाई और 12 से मैच हार गई। यह मुंबई की लगातार 5वीं हार है।

ये भी पढ़े -  रोहित शर्मा ने टी20 में पूरे किए 10 हजार रन, इस बल्लेबाज के नाम है सबसे ज्यादा रन

ये भी पढ़े - यॉर्कर किंग रिटर्न : बुमराह की इस डिलिवरी पर लिविंगस्टोन खड़े ही रह गए, वीडियो

पंजाब किंग्स (पहली पारी)

  • टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई पंजाब किंग्स को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने तेज शुरूआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले का फायदा उठाते हुए 6 ओवरों में 65 रन जोड़ डाले।
  • मुरुगन अश्विन ने पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को 52 रन पर आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। मयंक ने 32 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली।
  • लिविंगस्टोन के आऊट होने के बाद धवन ने हाथ दिखाने शुरू किए। उन्होंने बासिल थंपी को एक छक्का भी जड़ा लेकिन उसी ओवरमें आऊट भी हो गए। धवन ने 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।
  • बासिल थंपी ने शाहरुख खान को 15 रन पर आउट करके पंजाब की टीम को 5वां झटका दिया।

ये भी पढ़े - शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गेल और विराट को छोड़ा पीछे

मुंबई इंडियंस (दूसरी पारी)

  • लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई की टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरूआत देने की कोशिश की। पर वह 17 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए। 
  • इसके बाद ईशान किशन को वैभव अरोड़ा ने 3 रन पर आउट करके पंजाब किंग्स को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई।
  • इसके बाद मैदान पर आए देवाल्ड ब्रेविस ने आते ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने पंजाब के स्पिनर राहुल चाहर के एक ओवर में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 28 रन ठोके। उन्होंने कुल 49 रन बनाए।
  • तिलक वर्मा ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उन्हें मयंक-अर्शदीप ने रन आऊट किया। इसके बाद आए किरोन पोलार्ड भी 11 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने। वह भी रन आऊट हुए। 
  • कागिसो रबाडा ने सूर्यकुमार को आउट करके मुंबई की जीत के इरादों पर पानी फेर दिया। सुर्यकुमार 30 गेंदों पर एक चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।
  • आखिरी ओवर में ओडिएन स्मिथ ने जयदेव उनादकट को आउट करके टीम को 7वीं सफलता दिलाई। उनादकट 12 रन बनाकर आउट। इसके बाद बुमराह अगली गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। आखिरी गेंद पर मिल्स को आउट करके स्मिथ ने अपने नाम चौथी सफलता हासिल की।

ये भी पढ़े -  IPL 2022 : Baby AB डिवाल्ड ब्रेविस ने लगाया 112 मीटर लंबा छक्का, देखें वीडियो

प्लेइंग इलेवन 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकपीर), डिवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकपीर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News