MI vs RR, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 11:46 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 के 69वें मैच में रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जबकि मुंबई सम्मान बचाने उतरेगी। RR जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति हासिल करना चाहेगी। मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव पर खास नजर रहेगी।

प्लेऑफ की जंग में भिड़ेंगे MI और RR

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी। राजस्थान फिलहाल 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। टीम अगर यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ की राह आसान हो जाएगी। 

MI vs RR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 31
मुंबई इंडियंस जीती: 16
राजस्थान रॉयल्स जीती: 15

पिच-मौसम रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां इस सीजन बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी मैदान पर 249 रन का विशाल स्कोर बनाया था। हालांकि मुंबई इंडियंस इसी मैदान पर 104 रन पर भी ऑलआउट हुई थी। गर्मी और उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है, लेकिन बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुषांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पूंजा

मैच की पूरी जानकारी

मैच: MI vs RR, IPL 2026
तारीख: 24 मई 2026, दोपहर 3:30 बजे
स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News