MI vs RR : अर्धशतक बनाने के बाद Jos buttler ने अपना कॉलर क्यों पकड़ा, वजह आई सामने

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 11:20 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी आक्रमक रुख जारी रखा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बटलर ने भले ही टीम के लिए धीमी शुरूआत की लेकिन एक बार जब वह क्रीज पर जम गए तो उन्होंने चौके छक्के लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया। सीजन में दो शतक लगा चुके बटलर ने इस मैच में अर्धशतक लगाया और उसे विशेष तरीके से सेलिब्रेट भी किया। दरअसल बटलर को अर्धशतक लगाने के बाद अपने कॉलर को टच करते देखा गया था। 

पता चला कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपने पहले कप्तान शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने के लिए खिलाडिय़ों की जर्सी पर एसडब्ल्यू23 (शेन वार्न की जर्सी का नंबर) लिखवाया था। बटलर ने अर्धशतक बनाने के लिए अपना कॉलर इसीलिए दिखाया था, की यह पारी शेन वार्न को समर्पित है।

 

बता दें कि जोस बटलर सीजन में ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उन्होंने नौ मैच में 566 रन बना चुके हैं। जिसमें 47 चौके और 36 छक्के भी शामिल हैं। वह सीजन में तीन शतक भी लगा चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News