धीमी पारी खेलकर भी क्विंटन डीकॉक ने बराबर किया गौतम गंभीर का यह बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 09:56 PM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने चेन्नई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 रनों की अपनी पारी से गौतम गंभीर का एक रिकॉर्ड बराबर कर लिया। डी कॉक के आईपीएल में 2 हजार रन पूरे हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने 68 पारियां खेलीं। गंभीर ने भी इतनी ही पारियों में दो हजार रन बनाए थे। इस लिस्ट में क्रिस गेल अभी भी टॉप पर बने हैं। डी कॉक ने हालांकि मैच दौरान 45 गेंदों पर 40 रन बनाए लेकिन उन्होंने कई ऐसे शॉट खेले जोकि आकर्षण का केंद्र रहे।

सबसे तेज 2000 आईपीएल रन


48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
60 - केएल राहुल
63 - सचिन तेंदुलकर
64 - शेन वाटसन
64 - रिषभ पंत
67 - फाफ डुप्लेसिस
68 - गौतम गंभीर
68 - क्विंटन डीकॉक

किस टीम के खिलाफ कितने रन
219 चेन्नई सुपर किंग्स 
219 दिल्ली कैपिटल्स
51 गुजरात लायंस
172 कोलकाता नाइट राइडर्स
131 मुंबई इंडियंस
2 पुणे वारियर्स
293 पंजाब किंग्स
243 राजस्थान रॉयल्स
2 राइजिंग पुणे
338 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
331 सनराइजर्स हैदराबाद

विदेशी प्लेयर : जिन्होंने 2 हजार रन, 30+ औसत, 130+ स्ट्राइक रेट से बनाए


क्विंटन डीकॉक
शेन वॉटसन
शेन मार्श
एबी डीविलियर्स
क्रिस गेल
डेविड वार्नर

Content Writer

Jasmeet