MI vs SRH, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:14 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच बुधवार, 29 अप्रैल को मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है, क्योंकि टीम 7 में से 5 मैच हारकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है और इस मैच में जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं।
मुंबई इंडियंस जीती: 15
सनराइजर्स हैदराबाद जीती: 10
रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हालिया फॉर्म SRH के पक्ष में जाती दिख रही है।
पिच रिपोर्ट (वानखेड़े स्टेडियम)
Wankhede Stadium की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ता जाता है।
औसत स्कोर: 185-200
ड्यू फैक्टर: दूसरी पारी में अहम
टॉस: पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद
मुंबई का मौसम अपडेट
Mumbai में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
तापमान: करीब 31°C
बारिश की संभावना: 0%
ड्यू: दूसरी पारी में असरदार
यानी दर्शकों को पूरा 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस (MI): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, Hardik Pandya, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन

