मॉडल लारा बिंगल के कारण 191 करोड़ का डायवोर्स केस झेल रहे माइकल क्लार्क

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 09:37 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों पत्नी काइले के साथ 40 मिलियन डॉलर वाले डायवोर्स केस में फंसे हुए हैं। अब पता चला है कि काइले ने केस में क्लार्क की पूर्व गर्लफ्रैंड और मशहूर मॉडल लारा बिंगल को भी पार्टी बनाया है। लारा बिंगल इस समय हॉलीवुड एक्टर सैम वर्थिंगटन की पत्नी है। सैम मशहूर हॉलीवुड फिल्म अवतार में काम कर चर्चा में आए थे।

बहरहाल, 2008 में क्लार्क और लारा बिंगल के बीच रुमान रिश्ता कायम हो गया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन 2010 में अचानक वह अलग हो गए। इसके पीछे कई वजह बताई गई थीं। आखिर लारा ने सैम के साथ शादी कर साफ कर दिया कि वह क्लार्क से बहुत दूर जा चुकी हैं।

काइले इस समय अपनी 4 वर्षीय बेटी केल्से के साथ वाक्लूस के मकान में रह रही है तो वहीं, क्लार्क बोंडी बीच के अपने अपार्टमेंट में हैं, जहां वह लारा बिंगल के साथ कभी रहा करते थे। अज्ञात सूत्रों का कहना है कि क्लार्क अभी तक अपने पुराने प्यार को भूल नहीं पाए हैं।

एक स्पोटर््स वेबसाइट को क्लार्क के एक निजी दोस्त ने बताया कि वह उसे अभी भी याद करता है। चाहे वह तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उसके बहुत सारे दोस्त जानते हैं कि उसके दिल में अभी भी लारा के लिए कुछ जगह है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति चाहे स्वभाग से वह कितना भी सख्त क्यों न हो अपने पहले प्यार को नहीं भूलता। 

वहीं, क्लार्क भी काइले की बेरुखी के कारण अलग चल रहे हैं। दरअसल, क्लार्क ने बीते दिनों एक मैच की कॉमेंट्री में कहा था कि वह अपना बढ़ा परिवार चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनके 10 बच्चे हों। लेकिन इस दौरान क्लार्क ने यह भी कहता था कि उनकी पत्नी नहीं चाहती कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो।

बताया जाता हेै कि काइले ने अपने करियर को लेकर ज्यादा चिंतित थी। जबकि क्लार्क परिवार बढ़ाने पर आमादा थे।
 

Jasmeet