Michael Hussey ने चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज को कहा- विशिष्ट प्रतिभा

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 10:40 PM (IST)

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मंगलवार को कहा कि आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे विशिष्ट प्रतिभा का धनी है और अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट होने के कारण वह वर्तमान इंडियन प्रीमियर लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि वह (दुबे) विशिष्ट प्रतिभा का धनी है।

 

गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की उसकी क्षमता बेजोड़ है। उसके पास अभूतपूर्व ताकत है। वह हर समय अभ्यास करता रहता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि टीम में उसकी भूमिका स्पष्ट है जैसा कि पिछले साल या इस साल के शुरू में नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उसकी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं जिससे कि वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। वह भी इस बात को लेकर स्पष्ट है कि उसे किसी भी परिस्थिति में कैसी बल्लेबाजी करनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News