दिग्गज कप्तान की भविष्यवाणी, ये चार टीमें खेलेंगी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 12:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने सेमीफाइनल के लिए भारत, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को चुना है, जबकि साउथ अफ्रीका को अपनी सूची से बाहर रखा है। पिछले संस्करण में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन इसके बावजूद वॉन ने इस बार उस पर भरोसा नहीं जताया।

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

वॉन ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भविष्यवाणी साझा करते हुए लिखा, 'मेरे T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट होंगे… भारत, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया।'

2024 वाला ही रहेगा टूर्नामेंट फॉर्मेट

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट 2024 संस्करण जैसा ही रहेगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप-10 T20I रैंकिंग वाली टीमों में से 9 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा। ICC ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया है।
खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश ने राजनीतिक कारणों से भारत में अपने ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

ग्रुप स्टेज का पूरा सिस्टम

ग्रुप स्टेज में चार ग्रुप होंगे, जिनमें हर ग्रुप में पांच टीमें रहेंगी। हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच खेलेगी। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 चरण में पहुंचेंगी। ICC सीडिंग के आधार पर सुपर-8 की दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जहां से हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भारत का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें शामिल हैं: पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और USA।

7 फरवरी: भारत vs USA
12 फरवरी: भारत vs नामीबिया
18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड्स
15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो, अनिश्चित), अगर पाकिस्तान सरकार बहिष्कार करती है तो भारत को वॉकओवर मिल सकता है।

इंग्लैंड का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

ग्रुप C में इंग्लैंड का सामना इन टीमों से होगा:

8 फरवरी: इंग्लैंड vs नेपाल
11 फरवरी: इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज
14 फरवरी: इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड
16 फरवरी: इंग्लैंड vs इटली

ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया खेलेगा:

11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड
13 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे
16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका
20 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया vs ओमान

न्यूज़ीलैंड का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

ग्रुप D में न्यूज़ीलैंड को कड़ी चुनौती मिलेगी। ग्रुप में हैं: अफगानिस्तान, UAE, साउथ अफ्रीका और कनाडा।

8 फरवरी: न्यूज़ीलैंड vs अफगानिस्तान
10 फरवरी: न्यूज़ीलैंड vs UAE
14 फरवरी: न्यूज़ीलैंड vs साउथ अफ्रीका
17 फरवरी: न्यूज़ीलैंड vs कनाडा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News